Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, May 20, 2020

मुख्यमंत्री ने ली वीसी वीसी में कलक्टर्स को दिए निर्देश



20 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के समस्त जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, उपखंड अधिकारियों, विकास अधिकारियों, तहसीलदार, सीएमएचओ, पीएमओ एवं बीसीएमओ के साथ कोरोना संकट के संबंध में समीक्षा करते हुए निर्देश प्रदान किए। वीसी में लॉकडाउन 4 के तहत कन्टेंमेंट जोन में व्यवस्थाएं, प्रवासियों के आगमन पर स्क्रीनिंग, सेम्पल, टेस्टिंग, कोरोना रोगियों का उपचार व डिस्चार्ज, प्रवासियों का डाटा सूचीबद्ध करने, मातृ शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, टीबी कन्ट्रोल, चिकित्सा मोबाईल वेन, क्वेरेंटाईन मेनेजमेंट एवं परामर्श संबंधी निर्देश प्रदान किए। जिला मुख्यालय पर वीसी में जिला कलक्टर इन्द्र सिंह राव, पुलिस अधीक्षक डॉ. रवि सबरवाल, एडीएम मोहम्मद अबूबक्र, सीईओ जिला परिषद बृजमोहन बैरवा, एएसपी विजय स्वर्णकार, भू अवाप्ति अधिकारी हीरालाल वर्मा, सीएमएचओ डॉ. संपतराज नागर, पीएमओ डॉ. अख्तर अली सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot