Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, May 20, 2020

जोधपुर. रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात यार्ड में खड़े एक रेल कोच में यकायक आग लग गई।

watch video
https://youtu.be/kf4l2EYDvhg


जोधपुर. रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात यार्ड में खड़े एक रेल कोच में यकायक आग लग गई।
कोच में आग बहुत तेजी से फैली और देखते ही देखते यह पूरे कोच में फैल गई। रेल कोच को धधकते देख वहां तैनात कुछ कर्मचारी चौंक उठे। उन्होंने वहां लगे हाइडेंट से पानी की लगातार बौछार कर आग पर काबू पाया तब तक कोच पूरी तरह से जल चुका था।
लॉक डाउन के कारण रेलों का संचालन इन दिनों पूरी तरह से बंद है। ऐसे में रेलवे स्टेशन को आमजन के लिए पूरी तरह से बंद किया हुआ है। रेलवे स्टेशन पर कई रेल खड़ी है। इसी तरह प्लेटफॉर्म नंबर पांच से सटी यार्ड की लाइन पर एक कोच खड़ा था। रात करीब साढ़े नौ बजे इसमें से आग की लपटे उठती देख वहां के कर्मचारी दौड़ कर कोच के पास पहुंचे। कुछ कर्मचारियों ने हाइडेंट के पाइप से इस पर पानी गिराना शुरू कर दिया। काफी मशकक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक रेल कोच पूरी तरह से जल चुका था। आरपीएफ का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना ही नजर आ रही है। उन्होंने किसी के आग लगाने से इनकार किया। यह माना जा रहा है कि सभी कोच तैयार कर यहां खड़े किए गए है। ऐसे में इसके अंदर हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारियों ने आग पकड़ ली होगी और कोच के अंदर यह तेजी से फैल गई।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot