कुल्लू मनाली में होटल संचालकों ने होटल खोलने से मना कर दिया है। होटल संचालकों का कहना है कि जब तक कोरोना महामारी से बिगड़ा माहौल सामान्य नहीं हो जाता तब तक वे अपने होटल नहीं खोलेंगे। और उनका कहना है कि 8 जून से होटल नहीं खोलेंगे । एसोसिएशन मनाली के सभी सदस्य होटल न खोलने को लेकर एकमत हैं ।
होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं , लेकिन कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों से आ रही दिक्कत को देखते हुए वे होटल खोलने के हक में नहीं हैं । उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय से जारी की गई गाइडलाइन में काफी जटिलताएं हैं वहीं लॉक डॉऊन दूसरी तरफ होटल के सभी स्टाफ भी घर जा चुका है ऐसे में होटल चलाना भी मुश्किल हो जाएगा।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मुकेश् ठाकुर ने कहा कि कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है । ऐसे में होटल खोलना खतरे से खाली नहीं है । होटल एसोसिएशन के महासचिव अजय ठाकुर ने कहा कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है । ऐसे में प्रदेश में पर्यटकों बुलाना भी खतरे खाली नहीं है । माऊंट व्यू रेस्तरां के संचालक शमशेर ठाकुर ने कहा कि हमें हालात सामान्य होने का इंतजार करना चाहिए ।
धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण घाटी के होटल पर्यटन कारोबारियों डी.सी. कुल्लू डा . ऋचा वर्मा को ज्ञापन सौंपकर 30 जून घाटी में होटल ' कि 30 जून तक मणिकर्ण घाटी में होटल , रेस्तरां , कैंपिग साइट सहित किसी भी तरह की गतिविधियां नहीं होंगी , जिसको लेकर र डी.सी. कुल्लू को ज्ञापन दिया गया है । उन्होंने कहा कि 8 जून से होटल व व्यावसायिक गतिविधियों शुरू की जा रही हैं लेकिन प्रदेश में कोरोन वायरस के मामले बढ़ रहे हैं , ऐसे में घाटी के सभी पर्यटन कारोबारियों ने मांग की है कि जून तक व्यावसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी । इसके साथ ने डी.सी. कुल्लू से मणिकर्ण घाटी में डंपिग साइट न होने से कूड़ा कचरा प्रबंधन लिए उचित प्रावधान करने की भी मांग की है ।
No comments:
Post a Comment