Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, June 3, 2020

बीकानेर की आज की न्यूज़

जयपुर/बीकानेर। 03 जून।जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त एवं पुरानी हो चुकी पेयजल की पाइपलाईनों को बदलने के लिए 92.13 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। डॉ. कल्ला ने बताया कि इस राशि से बीकानेर शहर में पेयजल सप्लाई की ऐसी पुरानी पाइपलाइनें, जिनकी मरम्मत नहीं की जा सकती उनके स्थान पर नई एचडीपीई पाइपलाईन बिछाई जाएगी। जलदाय मंत्री के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा इस कार्य के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। बीकानेर के अतिरिक्त मुख्य अभियंता को इस सम्बंध में तकनीकी स्वीकृति जारी करने और इससे पहले विस्तृत एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए है।

इसके अलावा डॉ. कल्ला ने बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में रीजनल लेबोरेट्री तथा एक्सईएन (पीडीआर—द्वितीय) कैम्पस में नवीनीकरण एवं मरम्मत से सम्बंधी कार्यों के लिए भी 49.24 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की है। जलदाय मंत्री के अनुमोदन के बाद इस कार्य के लिए भी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।
--------


राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों की शेष रही परीक्षाओं का आयोजन जुलाई माह से होगा आरम्भ- श्री भंवर सिंह भाटी उच्च शिक्षा मंत्री
जयपुर 03 जून 2020, उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता मे हुई बैठक में कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं उनके संबंद्ध महाविद्यालयों में स्थगित परीक्षाओं के संबंध में निम्नाकिंत निर्णय लिए गए:-
1ण् शैक्षणिक सत्र 2019-20 की स्थगित हुई परीक्षाओं का आयोजन, स्थिति सामान्य होने पर, जुलाई मध्य से करवाया जाएगा। स्नातक तृतीय वर्ष तथा स्नात्तकोत्तर उत्तरार्द्ध की परीक्षाएं पहले आयोजित करवाई जाएगी।
2ण् प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रोविजनल रूप से अगले वर्ष में क्रमोन्नत कर दिया जाएगा। बाद में परिस्थितियां अनुकूल होने पर स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा स्नात्तकोत्तर पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष की परीक्षाएं करवाई जाएगी।
3ण् परीक्षाएं दो पारियों में आजोजित करवाई जाएगी एवं दोनो पारियों के मध्य एवं परीक्षा आरंभ करने से पूर्व परीक्षा केन्द्र को भलिभांति सेनेटाईज करवाया जाएगा।
4ण् स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया सीबीएसई एवं आरबीएसई के परीक्षा परिणाम आने के बाद प्रारंभ की जाएगी तथा स्नात्तकोत्तर पूर्वार्द्ध की प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालयों की स्नातक तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात प्रारंभ की जावेगी।
5ण् विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर ई-कन्टेंट के स्लाॅट पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों तथा संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए कंटेंट को अपलोड किया जाएगा। महाविद्यालयों के शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए ई-कन्टेंट को आयुक्तालय, काॅलेज शिक्षा की वेबासाईट पर भी अपलोड किया जाएगा। विश्वविद्यालय परस्पर एक दूसरें के साथ ई-कन्टेंट को साझा कर सकेंगे।
6ण् केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के संदर्भ में समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों के आलोक में सामाजिक दूरी को सुनिश्चित करने के लिये विश्वविद्यालयों द्वारा परीक्षा केन्द्रों की संख्या में आवश्यकतानुसार वृद्धि की जायेगी तथा परीक्षार्थी की परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पूर्व थर्मल स्कैनर से स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाएगी। हैल्थ प्रोटोकोल की पालना सुनिश्चित करते हुए परीक्षार्थियों एवं अध्यापकों द्वारा मास्क पहनने तथा सेनेटाईजर की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाएगी।
7ण् कोविड-19 के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी पोस्टर्स परीक्षा केन्द्र पर चस्पा किये जावेगें।
8ण् परीक्षाओं की गोपनीयता एवं पवित्रता तथा कोविड-19 के संदर्भ में स्वास्थ्य मानकों की पालना हेतु अन्य कोई कार्यवाही अपेक्षित हो तो विश्वविद्यालय स्वविवेकानुसार सुनिश्चित करेंगे।
9ण् उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया में गति लाते हुए, परीक्षा परिणाम शीघ्रता से घोषित किये जावेगें।  

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot