Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, June 4, 2020

दीवारों व सड़क पर स्लोगन से दिया कोरोना जागरूकता का संदेश

दीवारों व सड़क पर स्लोगन से दिया कोरोना जागरूकता का संदेश
बारां 4 जून। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केन्द्र द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी जनजागरूकता अभियान के तहत दीवारों व सड़कांे पर स्लोगन लेखन का कार्य किया जा रहा है। जिला समन्वयक कुमार मधुकर ने बताया कि कोरोना योद्धाओं के सम्मान में ग्रामीण क्षेत्र के बाजार, सामुदायिक भवन, मोहल्लों, गाव के प्रवेश वाली जगह व सड़कों पर पेंटिग व नारा लेखन का कार्य  किया जा रहा है। जिसमे कोरोना हारेगा भारत जीतेगा, लगा रहे जो कोरोना पर लगाम, ऐसे योद्धाओं को देश का सलाम, हाथ मिलाने की जगह नमस्ते कहिए आदि स्लोगन व नारे राहगीरांे व वाहनचालकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंजू पंकज की अगुवाई में गिरिराज मेरोठा, विवेकानन्द युवा मंडल फतेहपुर के सदस्य दीपक चितोडिया व युवती मण्डल की अध्यक्ष लक्ष्मी राठौर ने स्लोगन लेखन में सहयोग दिया। साथ ही परिंडे बांधो अभियान के तहत बावड़ीखेड़ा, फतेहपुर आदि गांवों में युवा मण्डल के माध्यम से 50 से भी अधिक परिंडे बांधकर उनमें पक्षियों के लिए पानी भरा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot