Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, May 22, 2020

कलक्टर ने 104 श्रमिकों को स्पेशल बसों से किया रवाना

बारां, 22 मई। जिला कलक्टर इन्द्र सिंह राव ने गुरूवार को श्रीराम स्टेडियम से 104 श्रमिकों को श्रमिक स्पेशल बसों से रवाना किया। कलक्टर राव ने श्रमिकों को बताया कि श्रमिक स्पेशल बसों द्वारा पश्चिम बंगाल के 57 एवं झारखंड के 47 श्रमिकों को अपने गृह राज्यों के लिए सकुशल रवाना किया गया।
एसडीएम शत्रुध्न गुर्जर ने बताया कि आज रवाना हुई बसों में पश्चिम बंगाल व झारखंड के श्रमिक रवाना हुए है इन सभी श्रमिकों को भोजन करवाया गया एवं भोजन के पैकेट एवं पेयजल की साथ में व्यवस्था कर रवाना किया गया है। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद बृजमोहन बैरवा, कोषाधिकारी धीरज कुमार सोनी, डीटीओ दिनेश सिंह सागर, पीआरओ विनोद मोलपरिया आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot