Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, May 22, 2020

वॉर रूम की बैठक आयोजित

बारां, 22 मई। जिला कलक्टर इन्द्र सिंह राव की अध्यक्षता में कोरोना आपदा के तहत दैनिक वॉर रूम की बैठक मिनी सचिवालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में कलक्टर राव ने कहा कि भंवरगढ़ क्षेत्र से कोरोना पोजिटिव आई बालिका के समस्त टेस्ट नेगेटिव आने के बाद अब व पूर्णतः स्वस्थ हो चुकी है और स्वस्थ होकर अपने घर आ गई है इस बालिका को डिस्चार्ज के बाद 14 दिन होम आईसोलेशन में रहने संबंधी निर्देश दिए गए। सीईओ जिला परिषद बृजमोहन बैरवा ने कहा कि जिले में जो लोग होम आईसोलेशन में है उनका भौतिक सत्यापन किया जा रहा है और होम आईसोलेशन उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में समस्त उपखंड मुख्यालयों पर कोविड केयर सेन्टर की स्थापना के तहत आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है। बैठक में डीएसओ ने दाल वितरण के संबंध में जानकारी दी। ईद पर्व के मद्देनजर नगर परिषद को साफ सफाई करने, पीएचईडी को जलापूर्ति व्यवस्थानों सुधार के निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर एडीएम मोहम्मद अबूबक्र, कोषाधिकारी धीरज कुमार सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
कंट्रोल रूम कार्यरत-
कोरोना आपदा के तहत जिला मुख्यालय कलेक्ट्रट पर एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष नंबर क्रमशः 07453-237081 व 07453-230451 है। कन्ट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी एडीएम बारां हैं जिनका मोबाईन नंबर 97845-44844 है। आमजन इस नंबर पर कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त कर सकते हैं एवं सूचना दे सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot