Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, May 22, 2020

द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयकिशन अग्रवाल
ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भिजवाकर राज्य सरकार द्वारा कृषि उपज पर मंडी शुल्क के साथ साथ 1 प्रतिशत कृषक कल्याण शुल्क लगाने का विरोध जताया और बताया कि राज्य के कृषि आधारित उद्योग पहले से ही बुरी स्थिति से गुजर रहा है । पडोसी राज्यों में मंडी शुल्क कम है तथा दिल्ली में मंडी शुल्क नहीं होने से राज्य की कृषि उपज जैसे मोठ, मूंग, चना आदि अधिकाँश दिल्ली व अन्य राज्यों में जाकर तैयार माल (प्रोसेसिंग की गई दालें) वापस राज्य में आकर बिक्री होती है | राजस्थान में मंडी शुल्क की दर अधिक होने से यहाँ की इकाइयां पडोसी राज्यों से प्रतिस्पर्द्धा में पिछड़ रही है । वर्तमान में कृषक कल्याण शुल्क का अतिरिक्त भार लगाने से यहाँ की इकाइयों को उत्पादन कर विक्रय कर पाना संभव नहीं होगा | कोविड-19 के कारण राज्य का औद्योगिक उत्पादन चक्र वैसे ही टूटा हुआ है और उसके साथ सरकार द्वारा इस तरह का निर्णय राज्य में औद्योगिक उत्पादन ठप होने के साथ बेरोजगारी को बढावा देने वाला होगा |

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot